विंग चुन भारतीय समूह | Wing Chun Team India
नमस्ते,
विंग चुन ने आधुनिक युग के मार्शल आर्ट के क्षेत्र में बड़ी तीब्र गति से उन्नति की है और विंग चुन विज्ञानं के साथ दिन प्रति दिन अधिकाधिक उन्नति करता चला जा रहा है। फलस्वरूप यह आश्चर्य का विषय बन गया है। परंतु इसका यह अभिप्राय नहीं है कि जो पहले हो चुका है, उसका अब कोई महत्व नहीं रहा है। क्योंकि किसी भी शैली की मौलिक सिद्धांत नहीं बदलते। जैसे आज से ३ ० ० वर्ष पूर्व विंग चुन की सुरुवात जिस प्रकार हुई थी, २ १ वी सदी में भी उसी प्रकार से इसका अभ्यास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य लोगो को स्वस्थ स्वास्थ्य के साथ साथ सही विंग चुन के तकनीको, व्यायाम,आत्मरक्षा इत्यादी की बेहतरीन ज्ञान प्रदान करना।
एक अच्छे मार्शल आर्ट में कई शारीरिक क्रियाओ के समूहों का समावेश होता है और उसका एक अपना सिद्धांत होता है, महत्वपूर्ण यह है कि इसे समझाया जाये, कि कैसे यह सिद्धांत काम करता है। विंग चुन के दाव पेच का उपयोग करने के लिए इसका सिद्धांत समझना जरूरी है। और इसका सही उपयोग किस तरह या कहाँ कर सकतें हैं साथ ही किसी प्रतिद्वंदी द्वारा किये गए प्रहारों का सटीक उत्तर कैसे दिया जाय। जब हम नई तकनिक सीखते है तो इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
१. क्या यह प्रभावशाली है?
२. यदि है तो क्यों?
३. इसका उपयोग क्या है?
४. इसकी सीमा क्या है?
५. इसे किस तरह करना चाहिए?
गौरतलब है की किसी भी मार्शल आर्ट के सिद्धांत को समझने के बाद ही उसका अभ्यास किया जाता है।
विंग चुन {Wing Chun}
विंग चुन आधुनिक युग की विख्यात एवं सर्वाधिक अपनाई जाने वाली शैली है। ये शैली बेहतरीन तकनीको के कारण विख्यात है, और यह विश्व की सबसे तेज शैली है। यह तर्कपूर्ण और वैज्ञानिक तौर तरीको पर आधारित मार्शल आर्ट होने के कारण इसे सीखना तथा इसकी तकनीको का उपयोग करना बहुत ही आसान होता है। विंग चुन का अभ्यास सभी उम्र के लोग कर सकते है।
विंग चुन फॉर्म | Wing Chun Form
Article
विंग चुन के मौलिक सिद्धांत {The Basic Principle of Wing Chun}
विंग चुन कुंग फु की आत्मरक्षा या आक्रमण शैली में इन पांच सिद्धांतो का बहुत महत्व है। जैसे १. सरलता, २.सीधे, ३.जरुरत के अनुसार क्रिया, ४.कम से कम बल का उपयोग, ५.उपयोगिता।
Article is based on the wing chun system and it’s important content
Article Coming Soon .. ... .. .... ..... ..... Page Under Construction
Article is based on the human Health and it’s important.
Article Coming Soon .. ... .. .... ..... ..... Page Under Construction.